icon

Getting all of the Ayurveda Knowledge from our Ayurvedic blog.

We are 5 year old website in Ayurveda sector. Providing you regular new article on Ayurveda. You can get Herbs, Medicine, Yoga, Panchkarma details here.

+91 9887282692

A 25 Flat 4, Shantinagar, Durgapura, Jaipur Pin code - 342018

चेहरे की सुन्दरता

चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने के प्राकृतिक उपाय

चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने के घरेलू उपाय

जब बात सुन्दरता की आती है तो चाहे पुरुष हो या फिर स्त्री सभी लोग चाहते है की उनका चेहरा ही नही बल्कि उनका पूरा शरीर ही सुंदर दिखे | आज हम इस लेख के माध्यम से जानेगे की हम किस प्रकार के उपायों से हमारे चेहरे की वास्तविक / प्राकृतिक सुन्दरता बढ़ा सकते है | चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने के लिए वर्तमान समय में लोग अनेको प्रकार के उपाय करते है किन्तु आशातीत लाभ नही मिल पाता है |  आज हम इस लेख के माध्यम से यह भी बतायेंगे की क्यों आपके द्वारा बहुत से प्रयोग किये जाने के बाद भी आपके चेहरे पर वास्तविक चमक नही आ पाती है |

चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने

वर्तमान समय में मानव प्रजाति द्वारा अनेको केमिकल्स युक्त क्रीम साबुन आदि का बहुतायत से प्रयोग किया जा रहा है जो कि हमारी स्किन के लिए बहुत ही हानिकारक होती है | हा कुछ समय के लिए तो ऐसी क्रीम या फेसवाश हमारे चेहरे की सुन्दरता को बढ़ाने में काम आ सकते है किन्तु कुछ समय बाद यही हमारे चेहरे को ओर् भद्दा भी बना सकते है |

चेहरे को सुंदर कैसे बनाये | चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने के घरेलू उपाय

“वास्तविक सुन्दरता बाहर से नही अपितु अन्दर से निकलती है”

वर्तमान समय में अनेको विज्ञापनों द्वारा हम आसानी से किसी भी उत्पाद को उपयोग के लिए चुन तो लेते है लेकिन उसकी वास्तविकता के बारे में हम अनजान ही होते है | गोरे होने के लिए अनेको उत्पाद बाजार में आसानी से और महंगे महंगे दामो में मिलते है | किन्तु यह निश्चित है की कितने भी महंगे उत्पादों का उपयोग आप कर लीजिये किन्तु जब तक आपकी आंते अच्छे से साफ़ नही होगी तब तक आपके द्वारा चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने के लिए किये जाने वाले सभी प्रयास आपको निराश ही करते रहेंगे | आंतो की सफाई के लिए आप आपके नजदीकी किसी भी प्राकृतिक या पंचकर्म चिकित्सा केंद्र पर जाकर उनकी सहायता से यह कर सकते हो |

डिटोक्सीफिकेशन से बढाये चेहरे की सुन्दरता

सुन्दर व चमकदार चेहरे के लिए सबसे पहले आपको अपने आंतो की सफाई करना बहुत ही आवश्यक है क्योकि  हमारे शरीर की सुन्दरता या चमक बढने का सीधा सीधा सम्बन्ध हमारी एनर्जी से होता है | शरीर में जितनी अधिक एनर्जी का स्टोरेज होगा चेहरे की चमक उतनी ही अधिक बढ़ेगी |

चेहरे की चमक सुन्दरता बढ़ाने में नींद की उपयोगिता

मन व इन्द्रियों का गहरा सम्बन्ध होता है जब ये अपने अपने कार्यो से निवृत हो जाते है तो मानसिक थकान के कारण हमे नींद आती है नींद आने के बाद सभी इंद्रिया भी आराम कर लेती है मन व् इन्द्रिय कुछ समय के आराम के बाद पुन: अपने अपने कार्यो के सम्पादन में लग जाती है किन्तु शारिरिक थकान पूरी नही होने से शरीर अपने आराम करने की प्रक्रिया को लगातार रखता है | उस दौरान मन व् इन्द्रियाँ हमारे शरीर में सप्त धातुओ को पोषण देने का कार्य करती है या ये कहें की उर्जा का स्टोरेज करने का कार्य करती है | इसी लिए हम सब देखते भी है की रात को बहुत थकान के बाद जब हम सोते है और जब सुबह उठते है तो हम बिलकुल अपने आप को ऊर्जावान महसूस करते है | और हमारी सुन्दरता को बढ़ाने में एनर्जी का अहम रोल होता है |

चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने में योगाभ्यास का महत्व

जब हम योग क्रियाओ का अभ्यास करते है तो हमारे शरीर में पसीने के कुछ अंस दिखाई देते है जो की हमारे शरीरगत त्वचा (स्किन) में जमे हुए टोक्सिंस को बाहर का रास्ता दिखाने का कार्य करते है | नियमित रूप से योगाभ्यास करने से हमारा शरीर अनेको बीमारियों से तो बचा रहता ही है साथ ही साथ एनर्जी स्टोरेज होने से स्टेमिना भी बढ़ जाता है | आप अपनी शरीरिक क्षमता के कम से कम 30 प्रतिशत थकान होने तक योगाभ्यास करने से चेहरे की सुन्दरता बढकर चेहरा चमकदार बनता है

प्राणायाम बढाये चेहरे की सुन्दरता

प्राणायम क्रिया में जब श्वास प्रस्वास की प्रक्रिया कर रहे होते है उस समय हम अधिक से अधिक ओक्सीजन ग्रहण करते है साथ ही निरंतर अभ्यास से हमारे फुफ्फुस व् हृदय की कार्यक्षमता में वृद्धि होने लगती है जो हमारी धातुओ के पोषण में अहम भूमिका निभाते है |

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए क्या खाए

चेहरे की स्किन को सुन्दर और चमकदार बनाने के लिए क्रीम या फिर घरेलू उपाय ही आवश्यक नही है बल्कि सबसे जरूरी है हमारे द्वारा लिए जाने वाला पोष्टिक आहार व नियमित दिनचर्या | चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए सबसे आवश्यक जो है वह है उर्जा का स्टोरेज करने इसलिए हमे चाहिए की हम जो भी आहार ले वो पोष्टिकता से भरपूर हो |

  • किशमिश शहद 100 ग्राम किशमिश 150 ग्राम ले | किशमिश व शहद को किसी कांच के पात्र में डालकर कुछ दिनों तक रख दे | नियमित सुबह 4-5 किशमिश का सेवन करे |
  • केसर
  • मोशमी
  • चुकुन्दर :-
  • पालक
  • मैथी
  • चौलाई
  • गाजर
  • हरी मिर्च
  • खीरा
  • ककड़ी
  • अमरुद
  •  सेव
  • केला
  • आम
  • मोषम के अनुसार फल व् सब्जियों का सेवन 

चेहरे को सुन्दर बनाये रखने के लिए क्या ना खाए

  • डिब्बाबंद किसी भी प्रकार की वस्तुओ के सेवन से बचे
  • धुम्रपान से बचे |
  • गुटखो या तम्बाकू का सेवन ना करे |
  • खाने में केवल सेंधा नमक का ही उपयोग करे |
  • शराब का सेवन बिलकुल भी ना करे |
  • गरिष्ठ भोजन के सेवन से बचे |
  • घर से बहार के खाने से हमेशा परहेज रखे |
  • अधिक तैलीय आहार के सेवन से बचे |
  • बेसन व् मैदा का उपयोग कम से कम करे |
  • कैफीन ( चाय कॉफ़ी) के सेवन को बिलकुल बंद कर दे |

चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने के घरेलू उपाय

  • एलोवेरा :- चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने के लिए एलोवेरा का उपयोग प्राचीन काल से करने का प्रमाण आयुर्वेद शास्त्रों में आसानी  से मिल जाता है | एलोवेरा के पत्ते को बीच में से काट कर उसके गद्देदार गुदा को चेहरे पर लगाकर अच्छे से मालिश करे और कुछ समय के लिए छोड़ दे | लगभग आधा घंटे बाद सादा पानी से धो ले | यह प्रयोग सप्ताह में 3-4 बार करे | ध्यान रहे एलोवेरा कमसे कम 18 महीने का होने पर ही उपयोग में ले अन्यथा 18 महीने से पहले काम में लेने पर उसमे लिग्निन व सिम्फोनिन की अनुपस्थितिरहने से वो लाभदायक नही होता है | लिग्निन व सिम्फोनिन ही चेहरे की डेड सेल्स को हटाने में मददगार होते है |  
  • नींबू : नींबू विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत होता है नींबू को दो भागो में काटकर चीनी में डुबो डुबो कर चेहरे पर स्क्रब करने से चेहरे की स्किन चमकदार होने लगती है |
  • बादाम :- बादाम :- 5 रात को भिगो दे सुबह थोडा बेसन थोड़ी हल्दी व् कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना ले | इस पेस्ट को चेहरे व् गर्दन पर लेप करके 30 मिनट के लिए छोड़ दे | 30 मिनट बाद सादा पानी से चेहरे को साफ करले
  • जैतून का तेल :- सुन्दरता और जैतून के तेल का काफी अच्छा सम्बन्ध रहा है | प्राचीन समय में धनाड्य लोग या राजाओ की रानिया अपनी सुन्दरता के लिए जैतून के तेल का ही उपयोग करती थी | जैतून के तेल से मालिश करने से स्किन का रुखापन खत्म हो जाता है और स्किन चमकदार होने लगती है |
  • केशर :- केसर को दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार बनने लगता है |
  • उड़द का आटा :- उड़द का आटा 5 ग्राम , बेसन 2 ग्राम , चिरोंगी 500 मिग्रा , बादाम 500 मिग्रा , सबको एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाले | इस पेस्ट को गुलाब जल के साथ मिलाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दे और बाद में सादा पानी से अच्छे से चेहरे को साफ करले |  
  • गेंहू का आटा या कच्चा गेंहू :- गेंहू विटामिन इ का नेचुरल स्त्रोत होता है | गेंहू के आटे को अच्छे से गूंथने पर जो रस निकलता है , उसे चेहरे पर लगाने से बहुत कम समय में ही आपका चेहरा चमकदार दिखने लगेगा |

कच्चे गेंहू को बाली में से निकालकर उसका पेस्ट बनाके चेहरे पर लेप करने से चेहरा चमकदार हो जाता है |

  • मुलेठी :- मुलेठी पाउडर को मुल्तानी मिटटी दही व् शहद के साथ मिलाकर लेप करने से चेहरे की सुन्दरता बढने लगती है और चेहरा चमकदार हो जाता है |
  • नारियल का तेल : नारियल तेल को चेहरे व् गर्दन पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दे सुबह सादा [पानी से चेहरे को धोले | नारियल तेल के उपयोग से चेहरे व् गर्दन की स्किन का रुखा पन दूर हो जाता है |
  • टमाटर :- टमाटर के दो पीस करके उनमे चीनी व् थोडा सा सेंधा नमक मिलाकर टमाटर के दोनों पीसो पर नमक चीनी के मिश्रण को लगा लगा कर स्क्रब करने से चेहरे की डेड स्किन साफ होकर चेहरे की सुन्दरता बढने लगती है |
  • गाय का दूध :- कच्चे दूध के झाग को चेहरे पर लगाने से चेहरा खूबसूरत होने लगता है साथ की कुछ दिनों के नियमित उपयोग से चमकदार हो जाता है |
  • दही :- दही नैचुरल टोनर का काम करता है दही से रोज सुबह चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करने से चेहरे की सुन्दरता बढने लगती है | और चेहरा चमकदार दिखने लगता है |
  • केला : केले के गुदे में दूध केसर सूजी एलोवेरा मिलाकर लेप तैयार करे इस लेप को 45 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे | बाद में हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करले |
  • संतरे का छिलका :- संतरे के छिलके को बादाम का पेस्ट कलोंगी , मंजिष्ठा , नागकेशर के साथ मिलाकर गुलाब जल या दही के साथ पेस्ट बनाकर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे साफ होकर चेहरा चमकदार बनता है |
  • ग्लिसरीन : एलोवेरा जैल  टी ट्री आयल , नारियल तेल , जैतून का तेल व ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की लाइने दूर होकर एंटी एन्जिग का काम करता है |
  • शहद : शहद एक प्राकृतिक टोनर होता है इसके जितने फायदे आंतरिक है उतने ही बहारी भी | शहद को दूध व् नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाने से यह चेहरे को चमकदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है |
  • पपीता :- पपीता के गुदे से चेहरे पर मसाज करने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होकर चेहरा सुन्दर व् चमकदार बनता है |
  • जायफल : जायफल को गाय के दूध के साथ खरल में रगडकर पेस्ट बनाले और कील-मुंहासे वाले भाग पर कुछ समय के लिए लगाकर छोड़ दे कुछ दिनों के उपयोग के बाद ही आप पाओगे की आपके कील-मुहांसे साफ होकर चेहरा पहले से सुन्दर दिखने लगेगा |

यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो कमेन्ट करके जरूर बताये |

धन्यवाद !

Dr Ramhari Meena

Founder & CEO - Shri Dayal Natural Spine Care. Chairmen - Divya Dayal Foundation (Trust) Founder & CEO - DrFindu Wellness

Written by

Dr Ramhari Meena

Founder & CEO - Shri Dayal Natural Spine Care. Chairmen - Divya Dayal Foundation (Trust) Founder & CEO - DrFindu Wellness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
नमस्कार आप अपनी स्वास्थ्य संबंधिय समस्याएँ परामर्श कर सकते हैं । हमें जानकारी उपलब्ध करवाएं