icon

Getting all of the Ayurveda Knowledge from our Ayurvedic blog.

We are 5 year old website in Ayurveda sector. Providing you regular new article on Ayurveda. You can get Herbs, Medicine, Yoga, Panchkarma details here.

+91 9887282692

A 25 Flat 4, Shantinagar, Durgapura, Jaipur Pin code - 342018

चेहरे की सुन्दरता

चेहरे के अनचाहे बालो को हमेशा के लिए हटाने का आयुर्वेदिक फार्मूला

वर्तमान समय में महिलाओ के चेहरे पर अनचाहे बालो के उगने की समस्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है लगभग 70-80 प्रतिशत महिलाये इस समस्या से परेशान है |

चेहरे की सुन्दरता
अनचाहे बालो

जिन महिलो को अपने शरीर पर अनचाही जगहों पर बाल उग जाते है खास उनके लिए आज हम लेकर आये है | आयुर्वेदिक फार्मूला जिससे आपके चेहरे के अनचाहे बालो से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है |

चेहरे पर अनचाहे उगने वाले बालो का कारण

जिन महिलाओ को यह समस्या रहती है उनके फीमेल्स हार्मोन्स मेल हार्मोन्स में बदलने लग जाते है | जिससे अनचाही जगहों पर बाल उग जाते है |

 कुछ महिलाओ में हार्मोन्स का बनना बंद हो जाता है |

इन असंतुलित हुए हार्मोन्स की वजह से मासिक धर्म भी असंतुलित हो जाता है | साथ ही कुछ महिलाओ के लिप्स का कलर भी डार्क होने लग जाता है | इन सभी समस्याओ के लिए आज हम आपको बतायेंगे | आयुर्वेद का स्वानुभूत फार्मूला – जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हो |

आपने बहुत से लोगो को इस समस्या के लिए अनेको तरह के फार्मूले बताते हुए और अप्लाई करते हुते सुना होगा | साथ ही ये भी सुना होगा की समस्या का समाधान नही हो पा रहा है | इसके लिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि किसी भी समस्या को केवल बाहरी प्रयोग के द्वारा सही नही किया जा सकता है इस के लिए आपको समस्या की जड़ को अर्थात कारण को समझ कर उसे खत्म करना अत्यंत आवश्यक होता है |

चेहरे के अनचाहे बालो को कैसे हटायें

महिलाओ में हुए हार्मोन्स के असंतुलन को खत्म करने के लिए आगे बताये गये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय के द्वारा आप अपने चेहरे के अनचाहे बालो से आसानी से छुटकारा पा सकती हो –

इसके लिए आपको लेना है –

मैथी दाना – 100 ग्राम

कलौंजी – 100 ग्राम

जीरा – 100 ग्राम

अलसी – 100 ग्राम

हल्दी – 100 ग्राम

लोध्र – 100 ग्राम

सभी का पाउडर बनाकर नियमित रूप से सुबह आधा चम्मच ( लगभग 5 ग्राम ) खाने से पहले गुनगुने पानी के साथ सेवन करे | इस पाउडर के सेवन करने से आपके असंतुलित हुए हार्मोन्स धीरे-धीरे संतुलित होने लगेंगे | जिससे आपके चेहरे पर धीर-धीरे अनचाहे बालो का उगना कम होने लग जायेगा | इस पाउडर का सेवन कम से कम 45 दिन तक करे | साथ ही बहार के खाने को अवॉयड करे | तली-भुनी चीजो का सेवन संभव हो तो बिलकुल ना करे | गरिष्ट खाने को अवॉयड करे | healthy डाइट का सेवन करे |

चेहरे पर उगने वाले अनचाहे बालो को उगने से रोकने के लिए क्या करे

इस समस्या के लिए आज हम आपको बता रहे है एक बेहतरीन आयुर्वेदिक पेस्ट | अपनी समस्या के समाधान के लिए आप इस आयुर्वेदिक फार्मूले को अप्लाई करे –

अनार छिलका – 100 ग्राम

फिटकरी – 50 ग्राम

सुरंजान कडवी – 50 ग्राम

माजूफल – 50 ग्राम

गेंहू का आटा – 50 ग्राम

ये सभी हर्ब्स आपको आपके नजदीकी पंसारी के पास आसानी से मिल जाएँगी | इन सभी हर्ब्स को लेकर ऊपर डी हुई मात्रा में लेकर सबका बारीक़ पाउडर बना ले | और किसी कांच के डब्बे में डालकर रख ले | पेस्ट को लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करले | पेस्ट तैयार करने के लिए एक चम्मच पाउडर ले इसमें 2-3 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना ले | और 10 -15 मिनट के लिए छोड़ दे | इसके बाद तैयार किये गये पेस्ट को अच्छे से चेहरे पर लगाने के बाद 5 मिनट तक हल्के हाथो से मसाज करे | चेहरे पर मसाज करने के बाद कम से कम 45 मिनट के लिये इसे सूखने के लिए छोड़ दे | अच्छी तरह से सूख जाने के बाद हल्के हाथो से रगड़-रगड़ कर साफ़ कर ले जब पूरा पेस्ट उतर जाये उसके बाद साफ़ पानी से चेहरे को धोलें | इस प्रयोग को आप कम से कम 45 दिनों तक अप्लाई करे | यह पेस्ट आपके चेहरे पर उगने वाले बालो को रोकने के लिए बहुत फायदेमंद है | यह पेस्ट आपके चेहरे पर उगने वाले अनचाहे बालो के रूट्स को कमजोर करके नये बालो को उगने से रोकने में अत्यंत उपयोगी है |

यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होतो कृपया शेयर करना ना भूले |

धन्यवाद !

डॉ.रामहरि मीना

निदेशक श्री दयाल नैचुरल स्पाइन केयर जयपुर

Dr Ramhari Meena

Founder & CEO - Shri Dayal Natural Spine Care. Chairmen - Divya Dayal Foundation (Trust) Founder & CEO - DrFindu Wellness

Written by

Dr Ramhari Meena

Founder & CEO - Shri Dayal Natural Spine Care. Chairmen - Divya Dayal Foundation (Trust) Founder & CEO - DrFindu Wellness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
नमस्कार आप अपनी स्वास्थ्य संबंधिय समस्याएँ परामर्श कर सकते हैं । हमें जानकारी उपलब्ध करवाएं