icon

Getting all of the Ayurveda Knowledge from our Ayurvedic blog.

We are 5 year old website in Ayurveda sector. Providing you regular new article on Ayurveda. You can get Herbs, Medicine, Yoga, Panchkarma details here.

+91 9887282692

A 25 Flat 4, Shantinagar, Durgapura, Jaipur Pin code - 342018

मोटापा कैसे कम करे

मोटापा कैसे कम करें ? एक महीने में घटाए 3-10 किलो तक वजन

वर्तमान समय में मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है ऐसे में प्रत्येक तीसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है | हर मोटा व्यक्ति चाहता है की मोटापा कैसे कम करे किन्तु सही जानकारी के अभाव में अधिकतर लोगो को निराशा ही हाथ लगती है | आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बतायेंगे की श्री दयाल नैचुरल स्पाइन केयर जयपुर में किन प्राकृतिक उपायों के द्वारा एक महीने में 3- 10 किलो तक आसानी से वजन कम करवाया जाता है |

मोटापा कैसे कम करे
मोटापा घटाने के सरल उपाय

मोटापा क्या है ? what is obesity in hindi

आप जितनी कैलोरी अपनी डाइट के माध्यम से ग्रहण करते हो उसके अनुरूप आप व्यायाम आदि शारीरिक क्रिया नही क्र पाते हो जिससे अतिरिक्त कैलोरी चर्बी/फेट के रूप में आपके शरीर में जमा होने लगती है | धीरे धीरे यह चर्बी अधिक हो जाती है जिससे शरीर बेडोल होने लगता है और आपकी सुन्दरता खत्म होने लगती है | यही मोटापा है |

मोटापा होने का कारण cause of obesity in hindi

लम्बे समय तक जीवनशैली का अस्वस्थ्य बना रहना मोटापे का सबसे बड़ा कारण होता है | जब आपकी दिनचर्या अधिक बिगड़ जाती है ऐसे में आपके शरीर में जहरीले पदार्थो का जमाव शुरू होने लगता है जो आगे चलकर मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि का कारण बनते है |

वजन बढने के मुख्य दो कारण होते है !

  1. शारीरिक गतिविधियों की कमी अर्थात व्यायाम नही करना |
  2. गलत खानपान जैसे जंक फ़ूड फ़ास्ट फ़ूड का अधिक सेवन करना |

वजन घटाने ( मोटापा कम ) के घरेलू उपाय

अपना बढ़ा हुआ वजन घटाने के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या को सुधारना होगा उसके बाद बाकी के घरेलू उपाय वजन घटाने में आपकी सहायता करेंगे |

वजन घटाने के लिए शहद का उपयोग

यदि आप मोटापे से परेशान है तो शहद आपकी सहायता कर सकता है | शहद का प्रयोग मोटापा घटाने में काफी तरहो से किया जाता है |

  1. 150 मिली गुनगुने पानी में एक निम्बू का रस एक चम्मच शहद मिलाकर योगाभ्यास से पूर्व सेवन करने से वजन कम होने लगता है |
  2. रात को भिगोये हुए त्रिफला चूर्ण को सुबह उबालकर गुनगुना रहने पर एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से वजन कम होने लगता है |
  3. 15 मिली अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से मोटापा कम होने लगता है |

मोटापा कम करने के लिए अदरक का प्रयोग

500 ग्राम अदरक का रस निकालकर 1 किग्रा गाय के घी में जब तक पकाए तब तक की जलियांस खत्म ना हो जाये | जलियांस खत्म हो जाने पर स्वान्गशीत होने के लिए रख दे | इसके अदरक शोधित घी का सेवन 30 मिली. 60 मिली 90 मिली की बढती हुई मात्रा में 7-8 दिनों तक करना है | 8 वे दिन भाप स्नान लेने के बाद 50 मिली गाय के दूध में 50 मिली एरंड तेल मिलाकर सेवन करे | आप देखोगे इन 8 दिनों में ही आपका वजन 3-5 किग्रा तक कम हो जायेगा | ध्यान रहे यह प्रक्रिया आयुर्वेद चिकित्सक की देखरेख में ही करना है | अन्यथा अन्य किसी भी प्रकार दुष्प्रभाव के लिए आप स्वम् जिम्मेदार होंगे |

त्रिफला गुग्गुल से मोटापा कम करे

त्रिफला गुग्गुल 2 गोली- मेदोहर गुग्गुल 2 गोली मेदोहर अर्क के साथ सेवन करने से वजन कम करने में सहायता मिलती है | ये दोनों ही शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में काफी महत्वपूर्ण आयुर्वेद दवा है |

दानामैथी से करे वजन कम

दानामैथी का पाउडर बनाकर सुबह शाम खाना खाने के 30 मिनट बाद एक चम्मच की मात्रा में सेवन करने से फेट कम होने लगता है | दानामैथी के सेवन करने से कब्ज से भी राहत मिलती है |

मोटापा कम करने में सहायक जीवनशैली

वजन कम करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है आपकी जीवनशैली की ऐसे में बिना अपनी दिनचर्या को सुधारे आपका वजन कम करने का सपना मात्र साबित हो सकता है | इसलिए अत्यावश्यक है की आप अपनी दिनचर्या को सुधारते हुए बाकि के उपायों पर काम करे-

  1. प्रात:काल शौचादि से निवृत होने के बाद घूमना या योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करे |
  2. बीस्तर छोड़ने के बाद गुनगुना पानी पीना अत्यंत फायदेमंद रहता है |
  3. अपने सुबह के नाश्ते में केवल फल व सब्जियों को ही शामिल करे |
  4. दोपहर के खाने में पोषक तत्वों की प्रचुरता होनी चाहिए |
  5. शाम का खाना हल्का और सुपाच्य होना चाहिए |
  6. रात का खाना 8 बजे से पहले ही लेना चाहिए |
  7. रात को सोने का समय 10 बजे से पहले का कर लेना चाहिए |
  8. खाना खाने के बाद अगला खाना 8 घंटे के बाद ही ग्रहण करे इसके बिच में केवल गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हो |
  9. सप्ताह में तीन दिन का उपवास केवल तरल पदार्थ ( फल व सब्जियों ) के रस पर करना अत्यंत लाभदायक सिद्ध होता है |
  10. स्नान करने से पहले यदि उद्वर्तन किया जाये तो अत्यंत लाभदायक रहता है |

आयुर्वेद द्वारा मोटापा कैसे कम करे

वजन घटाने के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक

सामग्री

  • अजवायन 50 ग्राम
  • एप्पल विनेगर 20 मिली
  • दालचीनी पाउडर 20 ग्राम
  • निम्बू रस 20 मिली
  • अदरक 20 ग्राम कद्दूकस
  • पानी 1 लीटर

बनाने की विधि

उपर दिए सभी घटकों को लेकर मिक्सी में अच्छे से घुमाले | उसके बाद निम्बू के रस को डालकर किसी कांच के बर्तन में डालकर रख ले | इसके सेवन से आपके शरीर में टोक्सिंस रूपी चर्बी खत्म होकर आपका वजन कम होने लगेगा इसके सेवन की विधि प्रातकाल सबसे पहले और रात को सोते समय सेवन करे |

जिन लोगो को उच्च रक्तचाप की समस्या रहती है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए | साथ ही गर्भवती महिलाओ को भी इसका सेवन नही करना चाहिए अन्यथा गर्भपात होने की सम्भावना रहती है |

यदि लेख पसंद आया हो तो कृपया अपने मोटे दोस्तों को शेयर जरुर करे |

डॉ. रामहरि मीना

निदेशक श्री दयाल नैचुरल स्पाइन केयर जयपुर

Dr Ramhari Meena

Founder & CEO - Shri Dayal Natural Spine Care. Chairmen - Divya Dayal Foundation (Trust) Founder & CEO - DrFindu Wellness

Written by

Dr Ramhari Meena

Founder & CEO - Shri Dayal Natural Spine Care. Chairmen - Divya Dayal Foundation (Trust) Founder & CEO - DrFindu Wellness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
नमस्कार आप अपनी स्वास्थ्य संबंधिय समस्याएँ परामर्श कर सकते हैं । हमें जानकारी उपलब्ध करवाएं