icon

Getting all of the Ayurveda Knowledge from our Ayurvedic blog.

We are 5 year old website in Ayurveda sector. Providing you regular new article on Ayurveda. You can get Herbs, Medicine, Yoga, Panchkarma details here.

+91 9887282692

A 25 Flat 4, Shantinagar, Durgapura, Jaipur Pin code - 342018

आयुर्वेदिक हैण्ड सैनेटाइजर

घर पर कैसे बनाये आयुर्वेद हैण्ड सैनेटाइजर

वर्तमान समय में कोरोना के प्रकोप के चलते सावधानी ही सबसे उपयुक्त उपाय है | ऐसे में हैण्ड सैनेटाइजर का उपयोग करना ही समझदारी है | साथ ही मार्केट में सैनेटाइजर की भारी किल्लत मची हुई है ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है | घर पर आयुर्वेदिक हैण्ड सैनेटाइजर (Ayurvedik Hand Sanitizer) बनाने का आसन तरीका |

वर्तमान समय में आप सभी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में सभी अपने घरो पर हो ऐसे में आयुर्वेदिक हैण्ड सैनेटाइजर (Ayurvedik Hand Sanitizer) बनाने का काम आसानी से कर ही सकते हो |

आयुर्वेदिक सैनेटाइजर कैसे बनाये

सामग्री

आयुर्वेदिक हैण्ड सैनेटाइजर (Ayurvedik Hand Sanitizer)  में उपयोग होने वाली अधिकतर सामग्री आपको घर पर ही आसानी से उपलब्ध हो जाएगी |

  • नीम के पत्ते 50 ग्राम  
  • एलोवेरा पल्प 50 ग्राम
  • तुलसी पत्ते 20 ग्राम
  • टंकण भस्म 10 ग्राम
  • फिटकरी 20 ग्राम
  • कपूर 10 ग्राम
  • पानी 1 लीटर

आयुर्वेदिक हैण्ड सैनेटाइजर बनाने की विधि

नीम के पत्ते, एलोवेरा, तुलसी के पत्ते आदि को ऊपर डी हुई मात्रा में लेकर मिक्सी में डालकर पेस्ट बना ले | उसके बाद कपूर, फिटकरी का पाउडर बना कर टंकण भस्म में मिलाकर रख ले | अब पानी को बॉईल करले | पानी बॉईल हो जाने के बाद सभी तैयार की हुई सामग्री को पानी में डालकर अच्छे से हिलाये | इतना करने के बाद आपका आयुर्वेदिक सैनेटाइजर (Ayurvedik Hand Sanitizer)  उपयोग करने के लिए तैयार है | इसे किसी प्लास्टिक की बोतल में भर कर रख ले और आवश्यकता अनुसार उपयोग करते रहे | साथ ही साथ बार बार साबुन से हाथ धोते रहे | वर्तमान समय में कोरोना से बचे रहने के लिए बचाव ही सबसे बड़ी चुनोती है | जितना हो सके घर पर ही रहे बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बहार नही निकले |

उपयोग विधि

आयुर्वेदिक हैण्ड सैनेटाइजर (Ayurvedik Hand Sanitizer) का इस्तेमाल बाजार में मिलने वाले सैनेटाइजरो की भांति ही उपयोग करना है |

विशेष :- इसे अधिक स्ट्रोंग बनाने के लिए इसमे आप 40 मिली तक अल्कोहल भी मिला सकते हो यह आपकी स्वेच्छा पर निर्भर करता है |

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेन्ट करके बताये साथ ही शेयर करना ना भूले |

धन्यवाद !

डॉ.रामहरि मीना (Dr.Ramhari Meena)

Dr Ramhari Meena

Founder & CEO - Shri Dayal Natural Spine Care. Chairmen - Divya Dayal Foundation (Trust) Founder & CEO - DrFindu Wellness

Written by

Dr Ramhari Meena

Founder & CEO - Shri Dayal Natural Spine Care. Chairmen - Divya Dayal Foundation (Trust) Founder & CEO - DrFindu Wellness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
नमस्कार आप अपनी स्वास्थ्य संबंधिय समस्याएँ परामर्श कर सकते हैं । हमें जानकारी उपलब्ध करवाएं