icon

Getting all of the Ayurveda Knowledge from our Ayurvedic blog.

We are 5 year old website in Ayurveda sector. Providing you regular new article on Ayurveda. You can get Herbs, Medicine, Yoga, Panchkarma details here.

+91 9887282692

A 25 Flat 4, Shantinagar, Durgapura, Jaipur Pin code - 342018

कामदेव घृत के फायदे

कामदेव घृत बनाने की विधि व फायदे

यौन शक्ति बढ़ाने के साथ शारीरक पुष्टता के लिए कामदेव घृत फायदे मंद है | यह आयुर्वेद पद्धति से तैयार किया गया एक घी होता है जिससे शारीरिक कमजोरी के साथ नर्वस सिस्टम भी मजबूत होता है | 

यौनशक्ति बढाने में कामदेव घृत के फायदे
कामदेव घृत के फायदे

जैसा की आप लोग जानते ही हो जिस व्यक्ति की नर्वस सिस्टम अर्थात नाड़ी संस्थान मजबूत होता है उसकी सेक्सुअल पॉवर भी अच्छी होती है अर्थात कामदेव घृत वाजीकारक भी होता है |

 आगे इसी आर्टिकल में हम बात करेंगे कामदेव घृत के फायदे नुकसान बनाने की विधि आदि के बारे में –

कामदेव घृत के घटक द्रव्य ingredients of kamdev ghrita in hindi

  • अश्वगंधा 1200 gm
  • शतावरी –
  • गोखरू – 480 gm
  • विदारीकन्द- 120 gm
  • पीपल की कोंपल – 120 gm
  • कमलगट्टा की मींगी – 120 gm
  • पुनर्नवा – 120 gm
  • विदारीकन्द – 120 gm
  • खिरेटी – 120 gm
  • शालपर्णी – 120 gm
  • खम्भार के फल – 120 gm
  • उड़द – 120 gm
  • घी- 192 gm
  • मुनक्का – 3 gm
  • कुठ – 3 gm
  • छोटी पीपल – 3 gm
  • सुगंधबला – 3 gm
  • कौंच बीज – 3 gm
  • नागकेशर – 3 gm
  • रक्त चन्दन – 3 gm
  • नीलोफर – 3 gm
  • सफेद सारिवा – 3 gm
  • कृष्ण सारिवा – 3 gm
  • ईख का रस – 768 gm
  • दूध – 768 gm
  • शक्कर – 24 gm
  • पानी – 12.5 लीटर

कामदेव घृत बनाने की विधि

सबसे पहले अश्वगंधा शतावरी विदारीकन्द शालपर्णी, खिरेटी, पीपल की कोंपल, कमलगट्टा, पुनर्नवा, खम्भार के फल, उड़द आदि को यवकूट करके 12.5 लीटर पानी में डालकर काढ़ा बना ले | उसके बाद चतुर्थांश रहने पर उतारकर छान ले |

काढ़ा तैयार हो जाने के बाद तैयार किये हुए औषधीय काढ़े में घी, मुनक्का, कुठ छोटी पीपल, लालचंदन, सुगंधबला, नागकेशर, कौंच बीज, नीलोफर, सारिवा, आदि को डालकर कल्क तैयार कर ले | इस तैयार किये हुए कल्क में शक्कर और ईख दूध और इतना ही पानी मिलाकर पाक करे जब पाक पूरी तरह से खत्म हो जाये तब स्वांगशीत होने के लिए रखदे | इस तरह आपका कामदेव घृत तैयार हो जाता है |

कामदेव घृत के फायदे benefits of kamdev ghrita in hindi

शीघ्रपतन में कामदेव घृत के फायदे

जिन लोगो को शीघ्रपतन की समस्या रहती है उनके लिए कामदेव घृत अत्यंत कारगर वाजीकारक आयुर्वेदिक औषधि है | इसका सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या बढने लगती है |

शीघ्रपतन और जोड़ो के दर्द से एक साथ छुटकारा पाने के लिए श्री दयाल हर्बल का जॉइंट स्टैमिना कैप्सूल का सेवन बहुत कम समय में ही आपको दोनों समस्याओ से एक साथ छुटकारा दिलाने में लाभदायक सिद्ध होगा –

JOINT STAMINA CAPSULE KE FAYDE

नपुंसकता में फायदेमंद है कामदेव घृत

जिन लोगो की वाजीकरण शक्ति का बचपन में की हुई गलतियों की वजह से हास हो चुका होता है उनकी खोई हुई वजिकरण शक्ति को पुन बढ़ाने के लिए कामदेव घृत बहुत लाभदायक आयुर्वेदिक औषधि है | यहाँ पढ़े – कामदेव चूर्ण के फायदे

शारीरिक दौर्बल्यता में लाभदायक है कामदेव घृत

जिन लोगो का शरीर बहुत कमजोर रहता है वो यदि कामदेव घृत का सेवन करे तो उनके नर्वस सिस्टम को मजबूती मिलने से व पाचन शक्ति मजबूत होने से उनका वजन बढने लगता है और कुछ महीनो के सेवन के बाद उनका शरीर सुडौल हो जाता है | आचार्यो ने कामदेव घृत के बारे में कहा है कि किसी पौधे को पानी से सींचने के बाद जिस प्रकार पौधा वृद्धि करता है उसी प्रकार दुर्बल व्यक्ति भी इसके सेवन से पौधे की भांति ही शीघ्र शक्ति पा लेता है |

कमर दर्द के लिए श्रेष्ठ

यदि आपको नर्वस सिस्टम की कमजोरी के कारण या किसी अन्य कारण से कमर में दर्द रहता है तो यह घृत आपको कमर दर्द से राहत दिलाने में कारगर सिद्ध हो सकता है | क्योकि अत्यधिक अवस्था में कमर दर्द का कारण शारीरिक कमजोरी ही होता है | और शारीरिक कमजोरी को खत्म करने में कामदेव घृत काफी फायदेमंद साबित होता है |

 मूत्रकृच्छ्र में कामदेव घृत के फायदे

गोखरू की अच्छी मात्रा होने से यह मूत्र सम्बन्धी सभी रोगों को लाभदायक है किन्तु जिन लोगो को पेशाब करते समय कष्ट होता है उनके लिए यह बहुत श्रेष्ठ औषधि है | यहाँ पढ़े – कामदेव रस के फायदे

कामदेव घृत के नुकसान side effects of kamdev ghrita in hindi

आमतौर पर कामदेव घृत के कोई नुकसान नही होते है किन्तु ध्यान रहे किसी भी आयुर्वेदिक औषधि का सेवन चिकित्सक की देखरेख में ही करे | क्योकि सभो औषधियों के व्यक्ति विशेष की पृकृति के आधार पर उसका परिणाम अलग- अलग हो सकता है |

सेवन विधि और मात्रा

5-15 ग्राम दिन में दो बार या चिकित्सक के निर्देशानुसार

कामदेव घृत के समान मिश्री मिलाकर दूध या गुनगुने जल के साथ सेवन करे |

कामदेव घृत का मूल्य kamdev ghrita price

साधना कामदेव घृत

मात्रा- 100 ग्राम

मूल्य – 255/-

मात्रा 200 ग्राम

 मूल्य – 485/-

सेवा सदन कामदेव घृत

मात्रा – 100 ग्राम

मूल्य – 239/-

श्री औषध प्रतिष्ठान कामदेव घृत

मात्रा – 200 ग्राम

मूल्य (price)– 380/-

कामदेव घृत online भी उपलब्ध है आप अपनी सुविधा के अनुसार कामदेव घृत को online भी आसानी से खरीद कर उपयोग कर सकते हो |

यदि आपको आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेन्ट करके बताये साथ ही शेयर करे |

धन्यवाद

Dr Ramhari Meena

Founder & CEO - Shri Dayal Natural Spine Care. Chairmen - Divya Dayal Foundation (Trust) Founder & CEO - DrFindu Wellness

Written by

Dr Ramhari Meena

Founder & CEO - Shri Dayal Natural Spine Care. Chairmen - Divya Dayal Foundation (Trust) Founder & CEO - DrFindu Wellness

10 Comments
  • Pranay Kant Tiwari Reply
    January 30, 2021

    यह काम देव धृत किस पते में मिलेगा कहा सम्पर्क करे?

    • admin Reply
      January 31, 2021

      आपके नजदीकी आयुर्वेद स्टोर पर मिल जायेगा , कामदेव घृत को आप आनलाइन भी खरीद सकते हो! धन्यवाद

      • Rasu Reply
        March 1, 2021

        Sir Online kese milega ye product

        • admin Reply
          March 1, 2021

          अपने नजदीकी आयुर्वेद स्टोर से मिल जाएगी |

  • Pranay Kant Tiwari Reply
    January 31, 2021

    Kamdav gritam मिल सकता है

  • Vinay Kumar Gupta Reply
    April 12, 2021

    शतावरी – कितने ग्राम लेना है ……

    शतावरी – कितने ग्राम लेना है ……

  • KASIM, Reply
    September 12, 2022

    MERE MASTIK ME KAMVASNA HAMESH BANI RAHTI HAI ME ISEKASE SAMAPT KAR SAKTA HU KAMVASNA KE KARAN HASTMETHUN AND ANY GALTIYA SE MERA SEX POWER KHATAM HO GAYA HAI AB ME SAMBHOG / SEX NAHI KAR PA RAHA HU MUJHE KYA KARNA CHAHIYE

    • admin Reply
      September 14, 2022

      आप हमारी टीम से बात कर सकते है जिससे आपका प्रॉपर ट्रीटमेंट हो सके ॥ आप joint stamina capsule ओर drfindoo singal shot का सेवन स्टार्ट कीजिए जल्द ही आपको आराम दिखने लगेगा

  • Dr Akshay swaroop Raizada Reply
    September 25, 2022

    please send me a pack of Kamdev ghrit and Vrihani vati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
नमस्कार आप अपनी स्वास्थ्य संबंधिय समस्याएँ परामर्श कर सकते हैं । हमें जानकारी उपलब्ध करवाएं