हड्डियों को मजबूत कैसे बनाये
वर्तमान समय में हड्डियों के दर्द की समस्या आम होती जा रही है एक रिसर्च में सामने आया है की लगभग 70 प्रतिशत से अधिक लोग हड्डियों के दर्द से परेशान रहते है ऐसे में सवाल उठता है की कोनसे वो उपाय या सावधानिया है जिनसे हड्डियों के दर्द से बचा जा सके साथ ही हड्डियों को कैसे मजबूत बनाया जा सके | इस आर्टिकल के माध्यम से आज चर्चा करेंगे हड्डियों को मजबूत बनाने के अनेको उपायों के बारे में –
हड्डी कमजोर होने के लक्षण
हड्डियाँ हमारे शरीर की बनावट के साथ साथ हमारे अंगो की रक्षा भी करती है | इस लिए हड्डियों को मजबूत रखना हमारा नैतिक दायित्व होता है | इसके लक्षण निम्न हो सकते है किन्तु कुछ महत्वपूर्ण लक्षणों के बारे में बताया जा रहा है –
- मसूड़ो का कमजोर हो जाना
- हड्डियों में एंठन के साथ दर्द होना
- नाखुनो का कमजोर होना
- रीढ़ की हड्डी में दर्द होना आदि
रीढ़ व सभी हड्डियों को मजबूत बनाने के उपाय
रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाना अत्यंत आवश्यक है यदि आपको हड्डियों से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत महसूस होती है तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए | जिससे आपकी बोन से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या का शुरूआती स्तर पर ही इलाज हो सके | बोन को मजबूत बनाने में कुछ फल व सब्जिया भी आपके लिए लाभदायक हो सकती है यदि सही तरह से आप इनका सेवन करेंगे तो –
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए
हमारे शरीर में बॉन को मजबूत बनाने के लिए फल व सब्जियों का विशेष योगदान रहता है | मोषम के अनुसार फल व सब्जियों के सेवन से भी आप अपनी हड्डियों को काफी मजबूत बना सकते हो जिससे आपको इनसे सम्बंधित होने वाली समस्याओ का सामना नही करना पड़ेगा | आगे कुछ महत्वपूर्ण फल व सब्जियों के नाम सुझाये जा रहे है जिनका सेवन करने से आपको लाभ होगा –
सेव
लीची
अनानास
टमाटर
कद्दू के बीज
स्ट्राबेर्री
किवी
पपीता
संतरा
टोफू
झींगा
पालक
सोयाबीन
तिल
मखाना
किशमिश
उपरोक्त फल व सब्जियों के सेवन से आप अपने शरीर में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नेशियम, आयरन, विटामिन सी आदि की पूर्ति भलीभांति कर सकते हो जिससे आपकी हड्डियाँ मजबूत हो पाएंगी | साथ ही आपका सम्पूर्ण स्वास्थ्य बेहतर हो सकेगा |
मजबूत हड्डियों के लिए विटामिन डी है जिम्मेदार
यदि आप अपने शारीर रुपी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सोच रहे हो तो आपको विटामिन डी के बारे में अधिक सोचना चाहिए | विटामिन डी का सबसे बड़ा स्त्रोत सूर्य की किरणों को माना जाता है | सूर्य की किरणों से विटामिन डी लेने का सही तरीका – आपको अपनी रीढ़ की हड्डी पर तिल तेल या सरसों का तेल लगा कर प्रातः रीढ़ को सूर्य की और करके लेट जाये 15-20 मिनट के लिए सूर्य की किरणों को अपनी रीढ़ की हड्डी पर लेते रहे | ऐसा करने से न केवल आपकी रीढ़ की हड्डी मजबूत होगी बल्कि आपके सम्पूर्ण शरीर में विटामिन की पूर्ति होने से आपके सम्पूर्ण शरीर की हड्डियाँ मजबूत हो जाएँगी |
मजबूत हड्डियों के लिए आयुर्वेदिक दवा
स्ट्रोंग बॉन के लिए आयुर्वेद में बहुत सी आयुर्वेद दवा है जिनका सेवन चिकित्सक की देखरेख में करने से आप अल्प समय में ही अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हो | जोड़ो के दर्द में आयुर्वेद दवाओं के उपयोग रोगी व्यक्ति की प्रकृति और दोषों की विषम अवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सक द्वारा निर्धारण किया जाता है |
जोड़ो के दर्द या हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उपयोगी आयुर्वेद दवाओं को आगे इंगित किया जा रहा है –
- वातागजान्कुश रस
- वातकुलान्तक
- जॉइंट स्टैमिना
- एकांगवीर रस
- योगेन्द्र रस
- योगराज गुग्गुल
- प्रवाल पिष्टी
- मोती भस्म
आदि महत्वपूर्ण आयुर्वेद औषधिया है जिनके सेवन से आप अपनी हड्डियों की मजबूती के लिए अत्यंत उपयोगी है |